11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद हर मनोकामना पूरी कर देता है ये उपाय

वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के साथ मालामाल बना देता हैं शुक्रवार का ये चमत्कारी उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 7 Jun 2019, 11:48 AM IST

after marriage do this small measures will every wish fulfill

शादी के बाद हर मनोकामना पूरी कर देता है ये उपाय

शादी होने के बाद सुखी वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए हर कोई सपने देखता है और उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास भी करता है। अगर आप भी विवाह के बाद अपनी सभी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं तो, शुक्रवार के दिन ये उपाए जरूर करें आपकी सभी मनाकामनाएं पूरी हो जायेगी।

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को पैसा, सुख और प्रसिद्धि देने वाला माना गया है। लेकिन शुक्र अगर अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसके अलावा उसे वैवाहिक जीवन में भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को लक्ष्मी जी का विशेष दिन भी माना जाता है। अगर शुक्रवार को कुछ खास उपाय किये जाये तो वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों को सुख समृद्धि से भरा जीवन प्राप्त होता है।

सात समंदर पार की बाधा या असफलता आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगी, एक बार कर लें ये काम

पति-पत्नी दोनों ही करें ये उपाय

1- मंदिर में थोड़े से गाय के घी का दान जरूर करें।

2- किसी जरूरतमंद को रूई का दान करें।

3- देवी मंदिर में इत्र दान करें।

4- लक्ष्मी जी को खीर का भोग जरूर लगावें।

5- हर शुक्रवार गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

6- किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजों का दान करें। जैसे दूध, खीर, मिठाई का दान कर सकते हैं।

क्या आप परेशान है?


7- नहाते समय पानी में सफेद फूल डालकर नहाने से भी शुक्र ग्रह के दोष खत्म होते हैं।

8- विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी दान करें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

9- शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को 108 बार शुक्र मंत्र का जप करें। शुक्र मंत्र- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

10- शुक्र दोष निवारण के लिए इस दिन चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन का दान भी किया जा सकता है।

11- शुक्र ग्रह सुंदरता और युवा किशोर अवस्था का प्रतीक है। इसके देवता इंद्र हैं। इसका वाहन भी अश्व है।

12- शुक्र को स्त्रीग्रह, वीर्य, प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन संपत्ति, व्यवसाय आदि सुखों का कारक माना जाता है। इसके अलावा इन्हें भोग विलास का कारक भी माना जाता है।

***************