शुक्रवार 24 जनवरी को माघ मास की अमावस्या तिथि है, इस दिन शुक्रवार होने के कारण इस तिथि का महत्व स्वतः ही बढ़ जाता है। क्योंकि शुक्रवार का दिन धन की देवी माता महालक्ष्मी की पूजा अर्चना का विशेष दिन माना जाता है। अगर शुक्रवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ जाये तो इस अवसर को सोने पे सुहागा जैसा महत्व शास्त्रों में दिया गया है। अगर इस अमावस्या को धन प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाए तो व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां खत्म होने लगती है।