पवन पुत्र श्री महाबली हनुमान जी अपनी शरण में आने वालों की सहायता तत्काल करते हैं। अगर भगवान श्री हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो किसी भी शनिवार से शुरू करके लगातार सवा महीने तक हनुमान जी की स्तुति का पाठ करें। स्तुति का पाठ कुशा के आसन पर बैठकर ही करना है। पाठ से पूर्व एक दीपक जलाकर सामने रखें, हाथ में अक्षत पुष्प लेकर सवा महीने पाठ करने का संकल्प लें। हनुमान जी की कृपा से सवा माह के भीतर ही आपकी सभी कामनाएं पूरी होने लगेगी।
ध्यान रहे इस स्तुति का पाठ प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर ही करना है।