when Bharat Meet with Nishadraj Guhya In Ramayana : उस दिन जाने क्यों सरयू का जल उतर गया था। इतना कि पैदल ही पार किया जा सके। जैसे समूची प्रकृति टकटकी लगाए देख रही हो कि, दो साधुजनों के मध्य छिड़े धर्मसंकट के द्वंद में कौन विजयी होता है। सबकुछ जैसे ठहर गया था। पशु, पक्षी, हवा, नदी, धूप... सत्ता नदियों को पार करने के लिए पुल बांधती है, प्रेम नदी को ही बांध देता है।
यह सामान्य आंखों से दिखने वाली वस्तु नहीं थी, पर जो देख सकते थे, वे देख रहे थे कि भरत अपनी यात्रा के हर डेग पर अपना कद बढ़ाते जा रहे थे। साथ चल रहे लोगों का हृदय भरा हुआ था, आंखें बरस रही थीं, प्रेम उमड़ पड़ा था। लोग जा रहे थे राम के लिए, पर भरत की साधुता को जी रहे थे। समूची प्रकृति जैसे नतमस्तक हो गई थी उस गृहस्थ संन्यासी के लिए...