2- सोमवार का दिन- अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है या चंद्रमा कमज़ोर स्थिति में है तो व्यक्ति को हमेशा कोई न कोई बीमारी लगी रहती है। सर्दी-जुकाम, नेत्र संबंधी रोग और अर्थराइटिस से आप परेशान रहते है। चंद्र ग्रह को शांत करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन दूध से बनी खीर का दान करें।