दीवाली से एक दिन पहले धनतेरस के दिन बाजरों में बर्तन खरीदने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। पुरानी कहावते हैं कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि कौनसे मेटल के बर्तन खरीदने चाहिए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अखिरकार धनतेरस के दिन सिल्वर, कासा, पीतल में कौनसे मेटल के बर्तन खरीदने चाहिए। दरअसल, पीतल का महत्व ज्योतिष व धार्मिक शास्त्रों में भी बताया गया है। ज्योतिष की मानें तो पीतल का पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है इसलिए पीतल पर बृहस्पति का आधिपत्य होता है। बृहस्पति ग्रह को शांत करने के लिए पीतल का इस्तेमाल करना चाहिए।