धर्मशास्त्र के अनुसार भगवान गणेश विद्या-बुद्धि का प्रदाता और विघ्न विनाशक और मंगलकारी हैं। वैसे तो हर माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। लेकिन भादो माह का गणेश चतुर्थी व्रत सबसे उत्तम माना जाता है। यह पर्व गणेशोत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन यह पर्व समाप्त हो जाता है। अर्थात इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है।