1- भगवान श्री गणेश जी को अपना इष्ट देव बनाकर करें ये पूजा- अपने घर में ही या गणेश मंदिर में गणेश जी के सामने सबसे पहले दोनों हाथ जोड़कर निवेदन करें कि हे गणराज आपको मैं अपने देव के रूप में अपनाना चाहता हूं, आप मेरे इष्ट देव बन जाएं। अब 108 बार गणेश मंत्र का 108 बार जप करें, एवं श्री गणेश चालीसा व गणेश आरती का पाठ श्रद्धापूर्वक करते हुए प्रार्थना करें कि हे देव मैं आपकी शरण में हूं मेरे सभी अभावों को दूर करें।