इस तांत्रिक गणेश मंत्र के जप से पूर्व अपने गुरु का पूजन जरूर करें। श्रीगणेश जी के साथ देवी रिद्धि और सिद्धि का भी पूजन करें। पूजन में गणेश जी को मोदक, दुर्वा, ऋतुफल का भोग लगावें। मंत्र जप के बाद श्री गणेश चालीसा एवं गणेश जी की आरती का पाठ अवश्य करें। निर्धारित ग्यारह सौ बार तांत्रिक गणेश मंत्र का जप करने के बाद गरीब विद्यार्थियों को सफेद पेन, कापी आदि दान करें।