गायत्री मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने वाले गायत्री के सिद्ध साधक आचार्य श्रीराम शर्मा ने कहा है कि कोई भी दीन, दुःखी, अपाहिज, दरिद्र अथवा मूर्ख पुरुष भगवन्नाम या उनके मंत्रों का जप करके इसी जन्म में कृतकृत्य हो सकता है। विश्व समाज कल्याण की सुख-शांति की कामना हो या फिर अपने प्राणों की रक्षा हेतु भगवान के मंत्र जप एक तरह से रक्षा कवच का काम करते हैं। इसलिए तो भगवन्नाम का जप केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि यक्ष, गंधर्व, किन्नर कोई भी कर सकता है, खासकर गायत्री मंत्र तो कोई भी जप सकता है, इस पर किसी जाति धर्म का कोई बंधन नहीं है।