वास्तु शास्त्र के अनुसार कई तरह के शंख होते हैं। इनमें से यदि कोई व्यक्ति घर में गणेश शंख, लक्ष्मी शंख या कामधेनु नाम का शंख घर में रखता है तो उसे सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा लक्ष्मी स्वरूप समझा जाने वाले दक्षिणावर्ती शंख से पितरों का तर्पण करना चाहिए, इससे पितरों को शांति मिलती है। इस शंख के बिना लक्ष्मीजी की आराधना पूरी नहीं होती है। मान्यता है कि शंख से वास्तुदोष दूर नहीं होता, इससे आरोग्य वृद्धि, आयुष प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति, पितृ-दोष शांति, विवाह आदि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं शंख के शक्तिशाली उपाय।