
हिंदू मान्यता के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन क्या आपको पता है धर्म के अलावा वास्तु और फेंगशुई में भी गाय की अधिक मान्यता है। फेंगशुई में गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है। चीनी विद्या में फेंगशुई के अनुसार गाय की मूर्ति बहुत ही महत्न रखती है। फेंग्शुई के अनुसार माना जाता है की गाय कामना पूर्ति व मानसिक शांति प्रदान करती है। इसलिए घर में गाय के अलग-अलग प्रतीक के रुप में गाय को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं अपने बछड़े को दूध पिला रही गाय के प्रतीक रूप को घर में स्थापित करने से योग्य संतान तो प्राप्त होती है उसके अलावा ऐसी संतान को कभी धन की कमी नहीं होती है।
1. फेंगशुई के अनुसार माना जाता है की घर में अपने बछड़े को स्तनपान करा रही गाय का रुप का प्रतीक रखने से स्वस्थ व गुणवान संतान की प्राप्ति होती है। इससे निःसंतानता व इनफर्टिलिटी
2. सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का प्रतीक रूप बहुत प्रसिद्ध है। गाय के इस प्रतीक रूप को घर या दफ्तर में कहीं भी रख सकते हैं, इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और ऑफिस, दुकान में आय में वृद्धि होती है।
3. जिन लोगों को अपने मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता है उन्हें फेंगशुई गाय को अपने ऑफिस, दुकान में टेबल पर स्थापित करना चाहिए। यह आपको मेहनत का उचित फल दिलाने में मदद करेगी। इन्हीं खूबियों की वजह से इसे उपहार में भी लिया-दिया जा सकता है।
4. मुद्रा यानी सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का प्रतीक रूप फेंग्शुई में खासा लोकप्रिय है। ऐसा प्रतीक रूप घर या दफ्तर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है, जो कि परिवार व संस्थान के लिए सौभाग्य व समृद्धि आमंत्रित करता है।
5. जिन लोगों को मानसिक अशांति और व्याकुलता बनी रहती है, ऐसे व्यक्तियों को मानसिक शांति के लिए फेंग्शुई गाय को घर में स्थापित करना चाहिए। इसे घर में स्थापित करने से न सिर्फ मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारी इच्छाओं की पूर्ति भी होती है।
Published on:
25 Nov 2018 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
