नवरात्रि काल माँ दुर्गा को अत्यंत प्रिय हैं, लेकिन नवरात्रियों में भी गुप्त नवरात्र कष्टों के निवारण के लिए, धन प्राप्ति के लिए एवं साधना की उच्चतम स्थिति को प्राप्त करने के लिए उच्च मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्र में किये गए सात्विक उपाय अथि शीघ्र फलदायी हो जाते हैं। सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है। गुप्त नवरात्रि में पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इन सरल परंतु शक्तिशाली उपायों में से किसी एक के करने से जीवन में सुखो की वृद्धि होने के साथ मां दुर्गा लक्ष्मी रुप में धन वर्षा करती है। साल 2020 में गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से शरू होकर 3 फरवरी तक रहेगी।