9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gupt Navratri Puja Samagri: 22 जनवरी से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि आज ही जुटा लें पूजन सामग्री, यह है सबसे सरल पूजा विधि

वर्ष 2023 की पहली गुप्त नवरात्रि (Gupta Navratri 2023) यानी माघ शुक्ल प्रतिपदा 2023 से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि की घटस्थापना 22 जनवरी रविवार को होगी। इसके बाद साधक गुप्त रूप से माता आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा करेंगे। इस पूजा के लिए क्या पूजन सामग्री (Puja Samagri) चाहिए और गुप्त नवरात्रि पूजा विधि (Ma Durga Puja Vidhi) क्या है जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 21 Jan 2023, 6:31 PM IST

gupt_navratri.jpg

Gupt Navratri 2023

Gupt Navratri Puja Samagri: मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में माता आदि शक्ति की पूजा गुप्त रीति से की जाती है। इस दिन इस विधि से माता की पूजा कर मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले गुप्त नवरात्रि पूजन सामग्री (gupt navratri puja samagri) आपको एकत्र कर लेनी चाहिए ताकि कोई परेशानी न हो।


पूजा से पहले हमें मां दुर्गा की एक प्रतिमा, लाल चुनरी, आम की पत्ती, चावल, दुर्गा सप्तशती, कलावा, गंगाजल, चंदन, नारियल, कपूर, जौ, मिट्टी का बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान, लौंग, इलायची एकत्र कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Gupt Navratri 2023 Calendar: जानें गुप्त नवरात्रि का कैलेंडर, करते हैं इन महाविद्या की साधना

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि (Maa Durga Puja Vidhi)

प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय के अनुसार गुप्त नवरात्रि में पूजा के लिए पहले ही पूरी पूजन सामग्री इकट्ठा कर लेनी चाहिए। इसके लिए इस आसान विधि से मां की पूजा करनी चाहिए।


1. सुबह जल्दी उठें, स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें।
2. मां दुर्गा की प्रतिमा को लाल रंग के वस्त्र (चुनरी) से सजाएं।
3. मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोएं, और नवमी तक प्रतिदिन इसमें पानी का छिड़काव करें।
4. शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें। कलश में पानी भरकर उसके मुंह पर आम की पत्तियां लगाएं फिर नारियल रख दें। कलश पर लाल कपड़ा कलावा से बांध दें, अब मिट्टी के बर्तन पर रख दें।

ये भी पढ़ेंः Gupt Navratri 2023 Calendar: जानें गुप्त नवरात्रि का कैलेंडर, करते हैं इन महाविद्या की साधना


5. फूल, कपूर, अगरबत्ती, ज्योति के साथ पंचोपचार पूजा करें।
6. नौ दिन तक मां दुर्गा से संबंधित मंत्रों का जाप करें, माता का स्वागत कर सुख समृद्धि देने के लिए प्रार्थना करें।
7. अष्टमी या नवमी को दुर्गा पूजा के बाद नौ कन्याओं की पूजा कर उन्हें पूड़ी, चना, हलवा का भोग लगाएं।
8. आखिरी दिन दुर्गा पूजा के बाद घट विसर्जन करें, मां दुर्गा के गीत गाएं, उन्हें फूल, अक्षत चढ़ाएं और बेदी से कलश उठाएं।


Gupt Navratri Puja Muhurt: गुप्त नवरात्रि को माघ नवरात्रि भी कहते हैं। माघ नवरात्रि की घट स्थापना मुहूर्त 22 जनवरी को 10.04 AM से 10.51 AM तक है।


बता दें कि माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी रात 2.22 बजे से शुरू हो रही है और रात 10.27 बजे (10.27 PM) पर संपन्न होगी। घटस्थापना इसी दिन की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Magh Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में मां को अर्पित करें राशि अनुसार ये फूल, करेंगी कृपा


माघी गुप्त नवरात्रि घटस्थापना के अन्य मुहूर्त


घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त 12.17 PM से 1.00 PM (22जनवरी को)
इस दिन मीन लग्नः 10.04 AM