3- यदि घर से बाहर जाते समय रास्ते में कोई रोगी या पीढ़ित व्यक्ति सामने आ जाए तो सबसे पहले उसको आगे जाने दे, क्योंकि ऐसा व्यक्ति दया व स्नेह का पात्र होता है, संभव है रोगी उपचार के लिए जा रहा हो अगर हम उसे मार्ग न देते हुए पहले स्वयं रास्ते का उपयोग करेंगे तो उपचार में देरी से रोगी को किसी विकट परिस्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। रोगियों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का काम माना गया है। ऐसा करने से आप ईश्वर की विशेष कृपा के अधिकारी बन जाते हैं, और जिनके उपर ईश्वर प्रसन्न हो जाते हैं उसके जीवन से समस्त बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाती है।