
Kamika Ekadashi 2021
Kamika Ekadashi 2021: सावन माह में हर बार की तरह इस बार भी दो एकादशी पड़ रही हैं। इनमें से पहली एकादशी बुधवार 4 अगस्त को रहेगी, जो कृष्ण पक्ष्र की ये एकादशी कामिका एकादशी कहलाएगी। वहीं इससे करीब 14 दिन बाद यानि 18 अगस्त को शुक्ल पक्ष की एकादशी श्रावण पुत्रदा एकादशी रहेगी।
ऐसे में कुछ ही दिनों बाद आने वाली कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। एक ओर जहां सावन में देवी तुलसी का अत्यधिक महत्व माना जाता है, वहीं इस दिन यानि कामिका एकादशी को भी तुलसी पत्ते का उपयोग अत्यंत शुभ माना गया है।
माना जाता है कि इस एकादशी पर उपवास रखते हुए पूजा-अर्चना करने से उपासकों की सभी इच्छाएं पूर्ण होने के साथ ही उन्हें पाप से मुक्ति मिलती है।
कामिका एकादशी 2021 शुभ मुहूर्त:
सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी की शुरुआत: मंगलवार, 03 अगस्त : 12:59 PM से
सावन एकादशी (कृष्ण पक्ष ) का समापन: बुधवार, 04 अगस्त: 03:17 मिनट तक
इस साल यानि 2021 में कामिका एकादशी व्रत उदया तिथि के चलते 4 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं इस बार कामिका एकादशी व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग में रहेगा।
कामिका एकादशी 2021 के दिन अन्य शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग : 04 अगस्त 2021 को 05:26 AM से 05 अगस्त 04:25 AM तक
कामिका एकादशी 2021 का पारण मुहूर्त
04 अगस्त 2021 को कामिका एकादशी का पारण 05 अगस्त को 05:45:36 AM से 08:26:02 AM तक के बीच किया जाएगा।
इसके बाद गरीबों को दान अवश्य करना चाहिए।
Updated on:
31 Jul 2021, 2:25 PM IST
Published on:
31 Jul 2021, 2:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.