scriptKarwa Chauth 2020: आज इतने बजे निकलेगा चांद, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त | karwa chauth 2020 date puja shubh muhurat chandrodaya time | Patrika News
धर्म-कर्म

Karwa Chauth 2020: आज इतने बजे निकलेगा चांद, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

4 नवंबर यानी बुधवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ का चांद किस समय निकलेगा और क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त….

नई दिल्लीNov 04, 2020 / 12:55 pm

भूप सिंह

karva_chauth.jpg

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति परमेश्वर की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं रात को चांद देख और पूजा कर ही अपना व्रत खोलती हैं। 4 नवंबर यानी बुधवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ का चांद किस समय निकलेगा और क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त।

क्या आप जानते हैं भगवान शिव के जन्म से जुड़ा ये बड़ा रहस्य, जानें कैसे उत्पन्न हुए भोलेनाथ

करवा चौथ मुहूर्त (Karwa Chauth Muhurt)
पूजा मुहूर्त—5:33:28 से 6:39:14 तक

चांद उगने का समय (Chandrodaya time)-08:11:59 बजे

करवाचौथ 2020 : जानें नियम, सावधानियां, पूजा विधि व महत्व के साथ ही वह मंत्र जाप जो पूरी करेगा मनोकामना

करवा चौथ पूजन विधि (Pujan Vidhi)
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे के बाद शुरू हो जाता है। इस दिन सरगी का खास महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं सास से मिली सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। इस दिन महिलाएं रात में चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर देवी-देवताओं की स्थापना की जाती है। चांद निकलने से पहले थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी का दिया रखकर पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ की व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद चांद निकलने पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, पूजा करती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Karwa Chauth 2020: आज इतने बजे निकलेगा चांद, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो