अगर चाहते हैं कि धन की देवी माता महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे तो किसी भी शुक्रवार के दिन शाम को 5 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच में इस महालक्ष्मी श्री-सूक्त स्त्रोत के मंत्रों का पाठ करने के बाद इन्हीं मंत्रों से विशेष यज्ञ भी करें। पाठ व यज्ञ से पूर्व विधिवत माता महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें। पूजन के बाद हवन के लिए आम, पीपल, गुलर, आक एवं गाय के कंडे में मिट्टी या तांबे के हवनकुंड में स्त्रोत के एक-एक मंत्र का उच्चारण करते हुए कमलगट्टे को गाय के घी में मिलाकर आहुति स्वाहा के साथ अर्पित करें। कुछ ही दिन में लाभ दिखाई देने लगेगा।