Nag Panchami parampara: नाग पंचमी के दिन देशभर में अनंत, तक्षक, कालिया, शंख, पिंगल आदि नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नागों को दूध पिलाने का भी रिवाज है। हालांकि भारत में इसे कानूनन अवैध माना जाता है, इस पर सजा भी है। लेकिन लोग सांकेतिक रूप से नाग मंदिर में पूजा के दौरान दूध अर्पित करते हैं।