रमजान में करना होता है इन नियमों का पालन
- हर रोजेदार को रमजान के महीने में न केवल अपने गुनाहों के लिए माफी मांगनी होती है वरन उसे हमेशा के लिए गुनाहों से दूर रहने का भी संकल्प लेना होता है।
- इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के महीने को नेकियों का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में की गई हर नेकी का फल कई गुणा मिलता है, इसलिए इस महीने में यथासंभव अच्छे काम करने चाहिए।
- रमजान के पूरे महीने में रोजेदार को नियमित रूप से दिन में पांच बार की नमाज पढ़नी चाहिए और शाम को खजूर खाकर इफ्तार खोलना चाहिए।