हिंदू कैलेंडर का पांचवां माह सावन शुरु हो चुका है, ऐसे में हर कोई भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करना चाहता है। इसका कारण यह है कि सावन भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। वहीं चातुर्मास के चार माह में एक माह सावन भी आता है, और इस दौरान सृष्टि का संपूर्ण भार भगवान शिव पर ही होता है।