8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सावन राशि अनुसार करें शिव पूजन, धन-एश्वर्य सहित सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

इस सावन राशि अनुसार करें शिव पूजन, धन-एश्वर्य सहित सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
2 min read
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Jul 30, 2018

sawan pooja

इस सावन राशि अनुसार करें शिव पूजन, धन-एश्वर्य सहित सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सावन का महीना शिवजी को सबसे प्रिय होता है। भगवान शिव को सावन माह में बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिव की आराधना सावन में कुंवारे लोगों के लिए बहुत फलदायी मानी जाती है। भोलेनाथ सृष्टि के संहारक भी कहे जाते हैं। भोलेनाथ साधना में लीन शांत स्वभाव के कैलाश निवासी हैं और वे सिर्फ सावन माह में ही भू-लोक आते हैं और लोगों की सभी समस्याओं को हरते हैं। जिस प्रकार लोग अपनी इच्छआनुसार भोलेनाथ की आराधना करते हैं वैसे ही राशि अनुसार भी शिव की पूजा भी की जाती हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार उपाय कर किस तरह भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता हैं।

इस राशि के जातकों के लिए सावन में प्रतिदिन शिव जी को लाल फूल अर्पित करें व जल में गुड़ डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। साथ ही नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होगी।

इस राशि के जातकों को सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव जी को जल मिश्रित दूध चढ़ाएं, इसके साथ ही आप दही, चंदन व सफेद फूल चढ़ाएं। पूजा करते समय आप रुद्राष्टक का पाठ करें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

इस राशि के जातक को सावन में हर दिन गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए और बिल्व पत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

इस राशि वाले जातक सावन के दिनों में शुद्ध घी से भोलेनाथ का अभिषेक करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

इस राशि वाले जातकों को सावन के दिनों में शिवलिंग पर गुड़ मिश्रित जल और गेंहूं चढ़ाना बहुत लाभदायक रहेगा और इसी के साथ शिवालय में जाकर शिव जी के सामने घी का दीपक भी जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि वाले जातक सावन में हर दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भांग का पत्ता चढ़ाएं व गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आपके आस पास की नकारात्मकता दूर होगी।

तुला राशि वाले इत्र या सुगंधित जल से शिवजी का अभिषेक करें व हर दिन शिव के सहस्रनामों का जाप करें आपके लिए शुभ फलदायी होगा। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप हमेशा बना रहेगा।

सावन के हर दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक करेें यह उपाय आपके लिए कल्याणकारी होगा। इसके साथ ही आप हर रोज रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि वाले जातक सावन में प्रतिदिन भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें व बेलपत्र और पीला फूल चढ़ाएं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

इस राशि वाले जातक सावन माह में शिवलिंग पर जल में गेंहूं मिलाकर शिवजी का पूजन करें। साथ ही हर रोज शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से करियर में भी तरक्की प्राप्त होगी।

कुंभ राशि वाले सावन में हर रोज जल में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और पूजन करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

इस राशि वाले सावन के हर दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध और पीपल जरूर चढ़ाएं, इससे भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग