सावन के सोमवार में मुख्य रूप से महिलाएं व्रत करती हैं, माना जाता है सावन सोमवार से शुरु कर लगातार 16 सोमवार तक व्रत रखने वाली युवती को मनचाहा वर प्राप्त होता है। ऐसे में जहां कुछ जानकारों का मानना है सावन के सोमवार का व्रत केवल महिलओं को ही रखना चाहिए न कि पुरुषों को, इसके संबंध में ये तक कहा जाता है कि ऐसा करने वाले पुरुषों को भगवान शिव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।