3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा से बड़ा शत्रु भी जो चाहे वह करने लगेगा, केवल एक बार कर लें यह उपाय

बड़ा से बड़ा शत्रु भी जो चाहे वह करने लगेगा, केवल एक बार कर लें यह उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 27 Feb 2020, 9:38 AM IST

बड़ा से बड़ा शत्रु भी जो चाहे वह करने लगेगा, केवल एक बार कर लें यह उपाय

बड़ा से बड़ा शत्रु भी जो चाहे वह करने लगेगा, केवल एक बार कर लें यह उपाय

अगर आपका कोई शत्रु आपको बार-बार परेशान करता हो और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हो तो इस उपाय को एक बार जरूर आजमा कर देखें। ये उपाय इतना असरदार है जिसका प्रयोग करने से बड़ा से बड़ा शत्रु भी कुछ ही दिन में मित्र बन जाता है और आप जो चाहे वो वह करने लगेगा। जानें किसी उपाय से शत्रु भी मित्र बन जाता है।

क्या करना चाहते हैं साई बाबा के दर्शन, गुरुवार को कर लें ये काम

ये उपाय करें-

आवश्य सामग्री-

सबसे पहले एक काले रंग का कपड़ा, दो पीले नींबू, एक सफ़ेद कागज और थोड़ा सा सिन्दूर एकत्रित कर लें।

1- शनिवार के दिन सुबह स्नान करके काली माँ के मंदिर जाकर लेटकर माथा टेके।

2- फिर मंदिर से सीधे किसी सुनसान स्थान पर जाकर एक नींबू, पर उस स्त्री या पुरूष का नाम लिखें (जिसको अपना मित्र बनाना है) और दूसरे नींबू पर अपना नाम लिखें।

3- फिर सफ़ेद कागज पर उसस्त्री या पुरूष का नाम हरे रंग के पेन से 251 बार लिखें।

4- अब उन दोनों नीबूं को उस सफेद कागज में लपेट लें।

5- अब उस निंबू वाले कागज को अपने दाहिने हाथ में लेकर 251 बार ऊपर दिए गए मंत्र को पढ़ें।

अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या

6- मंत्र पूरा पड़ने के बाद उन दोनों निम्बूओं को कागज से निकल लें।

7- अब जिस नीबूं पर उस 251 बार का नाम लिखा है उसे काट कर उसका रस पी जाएं।

8- अगले दिन कागज और दूसरे वाले नीबूं को काले कपड़े में बांधकर किसी बहते हुए पानी में बहा दें।

9- इतना करने के बाद अगले 11 दिनों तक हर रोज सुबह शुद्ध होकर एक सौ ग्यारह बार नीचे दिए मंत्र का जप शत्रु से मुक्ति के भाव से करें।

मंत्र
।। ऊँ ज्ञानी न मपि चेतांसि देवी भगवती हिंसा ग्रहा बलादा कृष्य मोहाय महामाया परयकस्टी ।।

माथे पर तिलक लगाने से खुल जाती है किस्मत, इन 7 में से लगावे कोई एक

उक्त उपाय में ये विशेष सावधानी रखें

1- इस टोटके को केवल शनिवार वाले दिन ही शुरू करना है।

2- ध्यान रखें यह टोटका करते समय आपको कोई भी देखे नहीं और ना ही कोई आपके साथ हो।

3- दोनों नीबूं केवल पीले रंग के ही होने चाहिए।

4- नीबूं को वहीं से काटें जहां आपने नाम लिखा है।

4- मंत्र का जप करते वक्त ध्यान रखे मंत्र के शब्दों का उच्चारण शुद्ध और सही तरीके से करें।

***********