साल का यह अंतिम सूर्यग्रहण धनु राशि पर पड़ रहा है। इस समय धनु राशि पर छहग्रही योग (शनि, केतु, गुरु, सूर्य, चंद्र और बुध) विद्यमान है। शनि मूल नक्षत्र, धनु राशि में दक्षिण पश्चिम या नायरूति कोण प्रभावित करता है। इससे भारी उलटफेर होने की अधिक संभावना बन जाती है। मूल नक्षत्र बृहस्पति का मूल त्रिकोना है। यह गहन नक्षत्र है जो आध्यात्मिक परिवर्तन की शुरुआत करता है।