10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं होगी बरकत

Vastu Tips: यदि आप अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो घर की छत पर नहीं रखें ये चीज। यहां जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 14 Dec 2024, 12:09 PM IST

Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: हिंदू धर्म में व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। जो लोग वास्तु शास्त्र को मानते हैं वह घर में छोटी से छोटी चीजों को वास्तु नियम के हिसाब से रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें घर की छत पर भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि उनके रखने से वास्तु दोष होता है साथ ही घर की बरकत चली जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर इन पांच चीजों को रखने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका प्रभाव नकारात्मक होता है। साथ ही इसका असर घर में रह रहे लोगों पर भी पड़ता है। माना जाता है कि घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर में घर में बीमारियों का प्रवेश हो जाता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को तमाम बाधाएं घेरने लगती हैं। आइए जानते हैं कौन सी पांच चीजें घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए।

कबाड़ या बेकार सामान

घर की छत पर कबाड़ या अनुपयोगी सामान कभी नहीं रखना चाहिए। इसके रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रबल होती है। यह चीजें परिवार की आर्थिक प्रगति में बाधा डाल सकती हैं।

फटे-पुराने कपड़े या जूते

वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर फटे-पुराने कपड़े या जूते-चप्पल रखने से घर में दरिद्रता बनी रहती है। इससे गृह स्वामी की प्रतिष्ठा और घर की आमदनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अनावश्यक खर्च बढ़ जाता है।

भारी लोहे के सामान

घर की छत पर भारी सामान रखने से बचना चाहिए। खासकर लोहे के सामान जैसे मशीनरी या स्क्रैप छत पर रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जो परिवार में कलह और आर्थिक समस्याओं का बड़ा कारण बन सकता है।

टूटा हुआ फर्नीचर

अक्सर लोग घर की छत पर टूटा हुआ फर्नीचर रख देते हैं। लेकिन टूटा हुआ सामान घर की छत पर रखने से सुख-शांति बाधित होती है। क्योंकि वास्तु के अनुसार टूटा सामान छत पर रखना अशुभ संकेत देता है। यह वस्तुएं घर में अस्थिरता और नकारात्मक माहौल को बढ़ावा देती हैं।

टूटे गमले या मटके

कुछ लोग अपने घरों की छतों पर मटके और टूटे गमले रख देते हैं। उनको लगता है कि घर की छत पर टूटी वस्तु नजर नहीं आती है, इसलिए एकांत में रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार के लिए ऐसा करना बेहद अशुभ और नुकसानदाय माना जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी घर के मुख्य‌ दरवाजे पर उतारते हैं जूते-चप्पल, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।