Rajasthan Assembly Election Result 2023: प्रदेश में एग्जिट पोलों ने विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच नजदीकी मुकाबला बता रहे थे लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल बाद वापसी की और प्रदेश में रिवाज नहीं बदला। उधर, मतदान को लेकर आम से लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खूब मतदान किया। सरकारी मुलाजिमों ने डाक मतपत्र से वोट डाले। विधानसभा चुनाव में डाकमत सबसे पहले गिने जिसमें सर्वाधिक मत सत्ताधारी दल कांग्रेस को 3079 मत मिले जबकि भाजपा को 631 मत कम मिले। भाजपा सरकारी कार्मिकों के 2448 मत प्राप्त करने में सफल रही। डाकमत पत्र के लिहाज से सरकारी कार्मिकों का रुख सत्ताधारी दल की तरफ दिखा। लेकिन नतीजे आए तो विपक्षी दल भाजपा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सरकार बदलते देख कई अधिकारी और कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया। उन्हें डर तबादले का सता रहा है। कईयों ने तो अभी से ही जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्मिकों ने अपने स्तर पर बना रखे सोशल मीडिया ग्रुपों में इसको लेकर कानाफूसी भी शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री और उसके मंत्रीमण्डल पर टिकी हुई हैं। बता दें कि जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 7043 कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी पर रहते हुए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। इसमें सभी पार्टियों को मत मिले।