4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: रोजाना करें चमत्कारिक फायदों से भरपूर ये हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक

Parwal Benefits: स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों से शरीर को दूर रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, रोजाना परवल के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 2 Jun 2022, 2:50 PM IST

 रोजाना करें चमत्कारिक फायदों से भरपूर ये हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक

health benefits of eating parwal

Parwal Benefits:परवल की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, ये कई सारे ऐसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्यायों को दूर करता है। परवल का रोजाना सेवन करते हैं तो ये डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारी और एनेमिया जैसी बीमारी को दूर कर देती है। इसलिए आपको परवल को रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, जानिए कि परवल को रोजाना के डाइट में शामिल करने से शरीर को कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और आपको इसे रोजाना क्यों खाना चाहिए।

1.खून की कमी की करता है पूर्ती
यदि आप एनीमिया की कमी की पूर्ती करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसमें विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन से एनीमिया की कमी दूर हो जाती है, वहीं ये थकान, बॉडी पेन जैसी अन्य समस्यायों को दूर करने में भी मदद करती है।

2.हार्ट की सेहत को रखता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें नैचुरली रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को स्वस्थ रखते हैं। यदि आप हार्ट अटैक के खतरे से बचाव करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जीरा को करें रोजाना के डाइट में शामिल, पेट से लेकर हार्ट तक की सेहत को स्वस्थ रखने में करता है मदद

3.पाचन क्षमता को रखता है स्वस्थ
पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखना चाहते हैं और कब्ज, पेट फूलने, अल्सर की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आंत में फ़ूड कणों को तोड़ने में काफी ज्यादा असरदार साबित होते हैं, इसलिए पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने के लिए परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद क्यों सूखता है गला, जानिए इसके 4 कारण और बचाव के इन तरीकों के बारे में

4.डायबिटीज को करता है नियंत्रित
डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार करे हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। इसमें एंटी ग्लाइसेमिक जैसे कई सारे गुड़ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि इन्सुलिन के स्राव को उत्तेजित करता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए परवल का सेवन फायदेमंद होता है।



5.हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है, इसके सेवन से वहीं दांतों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। रोजाना परवल का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं तो फ्रैक्चर का खतरा दूर हो जाता है, वहीं ये हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी काम कर देता है।

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।