
Health Benefits of Raw Banana
Health Benefits of Raw Banana: जैसा कि हम जानते हैं पका हुआ केला बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा केला भी हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। जी, हां कच्चा केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लोग कच्चे केले की सब्जी, भरता या फिर चिप्स खाते हैं। अन्य सब्जियों की तुलना में इसका सेवन ज्यादा नहीं किया जाता। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित रूप से पके केले के साथ-साथ कच्चे केले का भी सेवन करना चाहिए। कच्चा केला डायबिटीज में भी बेहद फायदेमंद है. साथ ही हार्ट के लिए, वजन कम करने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज में तो कच्चा केला के सेवन से शुगर कंट्रोल रहता है। आज हम इस लेख में कच्चे केले के फायदे के बारे में बताएंगे।
कच्चा केला में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
केला में कई तरह के पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। केला में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है। इसमें डायटरी फाइबर, विटामिंस, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, मैग्नीशियम, आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट आदि भी पाए जाते हैं।
कच्चा केला खाने के फायदे
* कच्चे केले में पोटैशियम प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करता है. साथ ही हार्ट संबंधी बीमारियों में भी यह फायदेमंद है। साथ ही हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है। लंबी उम्र तक दिल को हेल्दी रखने के लिए कच्चे केले का सेवन जरूर करना चाहिए।
* डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला रामबाण की तरह है। यह शुगर कंट्रोल करने में बेहद कारगर है। कच्चा केला में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिस वजह से इसे खाने के बाद इंसुलिन हॉर्मोन धीरे रिलीज होता है। इस तरह से आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
* कच्चा केला में डायटरी फाइबर पाए जाने के कारण इसका सेवन करके वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है। फाइबर से पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है. ऐसे में आप कुछ भी अनहेल्दी या फिर बाहर का खाने से बचे रह सकते हैं।
* कच्चे केले में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ई, विटामिन के आदि इसमें मौजूद होते हैं। विटामिन बी6 हमारे शरीर में कई एंजाइमेटिक प्रक्रियाओं में मदद करता है और यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।
* अपने लिवर को दुरुस्त रखने के लिए आप कच्चे केले का भरता, सब्जी या फिर चिप्स खा सकते हैं. इसमें मौजूद डायटरी फाइबर पेट से संबंधित समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, अपच, गैस, पेट का अल्सर, कब्ज आदि समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही खाना जल्दी पच जाता है।
ये भी हैं फायदे
डायरिया की समस्या में कच्चा केला खाना फायदेमंद होता है। साथ ही यह सिरदर्द, जी मिचलाना, थकान, उल्टी, डायरिया के लक्षणों को भी यह कम करता है। इसके सेवन से बाल से लेकर स्किन की खूबसूरती बढ़ जाती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
13 Aug 2023, 12:58 PM IST
Published on:
12 Aug 2023, 4:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.