
Weight Loss Tips: पास्ता, पेस्ट्री, बर्गर, पिज्जा जब फैट की शक्ल लेकर गालों, बाजुओं, कमर और पेट पर दिखते हैं तो शरीर बेडोल नजर आने लगता है। यह वह अतिरिक्त कैलोरी होती है जो वसा में बदलकर हमारा वजन बढ़ाती है। आइए जानते हैं इस कैलोरी को खर्च करने के उपायों के बारे में:-
- एक्सरसाइज से बॉडी के प्रोटीन की खपत होती है इसलिए कई बार ट्रेडमिल करने के बाद भूख लगती है ऐसे में कई लोग प्रोटीन के नाम पर काफी ज्यादा पनीर खा लेते हैं जिसे बाद में पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पनीर की बजाय एक गिलास फैट फ्री दूध पी सकते हैं। 20 मिनट मसाज करने से करीब 100 कैलोरी ऊर्जा नष्ट होती है।
- बस या मेट्रो में सफर के दौरान सीट ना मिले तो निराश न हों। बैठने की बजाय खड़े होकर 50 प्रतिशत अधिक कैलोरी की खपत की जा सकती है। ऑफिस के लंच के तुरंत बाद कम से कम 30 मिनट की वॉक करें 100 कैलोरी नष्ट होगी।
- खाने के बाद मेटाबॉलिक रेट या शरीर की कोशिकाओं की निर्माण क्रिया की दर 10 प्रतिशत बढ़ जाती है। खाने के थोड़ी देर बाद हल्की-फुल्की शारीरिक क्रिया से इस दर को और भी बढ़ाया जा सकता है। इसलिए खाने के 15-30 मिनट बाद 5-10 मिनट का कोई शारीरिक व्यायाम जरूर करें।
Published on:
8 Oct 2021, 11:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.