
,,
Health Tips: अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है और आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो अंकुरित या भीगा चना खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी और सर्दी-जुकाम, वायरल, फीवर आदि बीमारियों से बचाव होगा। भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद करता है और कई बड़ी बीमारियों से बचाता है। यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है और मार्केट में किसी भी किराना दुकान में मिल जाता है।
तो आइए जानते हैं भीगे चने के विभिन्न प्रकार के लाभों को। अगर भीगे चने को रोज सुबह खाली पेट खाएंगे तो शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी, क्योंकि इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।
Read More: जानें किन धातुओं के बर्तनों में पका हुआ खाना सेहत के लिए होता है गुणकारी, यहां पढ़ें
कब्ज से राहत - भीगे चने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हमारे पेट को अच्छी तरह से साफ करने में मदद मिलती है। फाइबर की वजह से हमारा पाचन तंत्र भी सही रहता है।
स्किन प्रॉब्लम से राहत - अगर आप भीगे हुए चने को बिना नमक डाले खाते हैं तो इससे स्किन प्रॉब्लम से राहत मिलेगी। स्किन में अगर खुजली हो रही है तो वह भी दूर हो जाएगी और आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। अंकुरित चने को खाने से ताकत मिलती है, क्योंकि इसे एनर्जी का बहुत बड़ा सोर्स है और इसे हर रोज खाने से शरीर स्ट्रॉन्ग बनता है और कमजोरी दूर होती है। गुड़ के साथ खाने से यूरिन प्रॉब्लम से भी राहत मिलती है।
Published on:
2 Sep 2021, 11:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.