शोधकर्ताओं ने कहा कि ये दस हवाई अड्डे केवल ऐसे स्थान नहीं हैं जहां यात्रियों की भीड़ रहती है। बल्कि ये यात्रियों को दुनिया के सभी डेस्टिनेशन से जोड़ते हैं। इन हवाई अड्डों में लंदन हीथ्रो, लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल, जॉन एफ कैनेडी, चार्ल्स डी गॉल, दुबई इंटरनेशनल, फ्रैंकफर्ट, हांगकांग इंटरनेशनल, बीजिंग कैपिटल, सैन फ्रांसिस्को और एम्स्टर्डम शिफोल शामिल हैं।