28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diabetes Cause of Blindness: बढ़ता हुआ Blood Sugar आपको बना सकता है अंधा

Diabetes Cause of Blindness : हर साल 12 मार्च को विश्व ग्लूकोमा दिवस (World glaucoma day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आंखों से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है, जो देखने की नस को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अगर जल्द इलाज न किया जाए तो दृष्टि कमजोर हो सकती है,अंधापन भी हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 12 Mar 2024, 12:33 PM IST

glaucoma.jpg

Diabetes A Leading Cause of Blindness in Working-Age Indians

विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह (Diabetes) कामकाजी उम्र के लोगों में अंधापन (Blindness) का प्रमुख कारण है।

हर साल 12 मार्च को विश्व ग्लूकोमा दिवस (World glaucoma day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आंखों से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है, जो देखने की नस को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अगर जल्द इलाज न किया जाए तो दृष्टि कमजोर हो सकती है, अंधापन भी हो सकता है।

मधुमेह (Diabetes) से ग्लूकोमा होने का खतरा दोगुना हो जाता है, यह वह बीमारी है जो आंखों को दिमाग से जोड़ने वाली देखने की नस को खराब कर देती है।

यह भी पढ़ें-केवल पुरुषों में दिखते हैं डायबिटीज के ये लक्षण, बचाव के लिए रखें खास ख्याल

मधुमेह (Diabetes) का बेकाबू रहना आंखों के हर हिस्से को प्रभावित करता है, पलकों, कॉर्निया, लेंस, रेटिना और आंख की रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है और आंख के अंदर का दबाव भी बढ़ा सकता है।


मधुमेह (Diabetes) कामकाजी उम्र के लोगों में अंधापन (Blindness) का एक प्रमुख कारण है। इससे रेटिना में मौजूद रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं और आंख में तरल पदार्थ का रिसाव हो सकता है। इलाज न कराने पर यह गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि दृष्टि कम होना और रेटिना का अलग होना (जहां रेटिना अपनी सामान्य स्थिति से पीछे हट जाती है)।

यह भी पढ़ें-आंखों की रोशनी बढ़ाने का 100% असरदार नुस्खा, सोने से पहले खाएं ये 2 चम्मच पाउडर


चिंताजनक आंकड़े

हाल ही में लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में लगभग 2.1 करोड़ लोग नेत्रहीन हैं, जिनमें से 24 लाख पूरी तरह से अंधे हैं। यह आंकड़े बढ़ने का अनुमान है क्योंकि देश में मधुमेह(Diabetes) , जो देखने की क्षमता कम होने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तेजी से बढ़ रहा है।

मधुमेह का अन्य आंखों से जुड़ी बीमारियों से संबंध

मधमेह (Diabetes) नेत्र विकारों जैसे डायबिटिक रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मैक्यूलर एडीमा, सूखी आंखों आदि के जोखिम को भी बढ़ा देता है, ये सभी चीजें देखने की क्षमता को कम कर सकती हैं या अगर इनका पता नहीं चलता और इलाज नहीं किया जाता है तो अंधापन भी हो सकता है।

अंधापन रोका जा सकता है Blindness can be prevented

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्लड शुगर (Blood sugar) , ब्लड प्रेशर (blood pressure) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित रखा जाए तो अंधापन (Blindness) को रोका जा सकता है।

** बचाव के उपाय**

- मधुमेह (Diabetes) के सभी रोगियों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए।
- स्वस्थ खानपान का पालन करें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- धूम्रपान छोड़ दें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल