
Health Benefits of Indian gooseberry: शहद और आंवला दोनों को मिलाकर खाने से कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है। जोड़ों में दर्द हो तो दो-तीन चम्मच आंवले के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाली पेट लेने से जोड़ों के दर्द में कमी आती है। सर्दी-जुकाम में आंवले के रस में शहद मिलाकर लेने से फायदा होगा।
एसिडिटी के लिए 3-4 चम्मच आंवले का रस लेकर उसमें इतना ही शहद मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है।
पेचिश होने पर शहद (एक चम्मच) और पिसा आंवला (एक चम्मच) दिन में तीन बार लेने से फायदा होता है।
कब्ज की समस्या रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवले का चूर्ण शहद के साथ लेने से कब्ज में लाभ होता है।
आंवले का प्रयोग
बालों के लिए ही नहीं, आवंला बहुत सी बीमारियों में औषधी के रूप में काम लिया जाता है। बाल संबंधी समस्याएं विटामिन सी की कमी से होती हैं। ऐसे में आंवले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। आंवले रस पीने के अलावा इसे सब्जी या मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। ताजा आंवला न मिलने की स्थिति में इसका चूर्ण ले सकते हैं। चूर्ण को डॉक्टरी सलाह से ही लें। यह पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है।
Published on:
10 Jul 2021, 10:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.