सीडीसी के मुताबिक यह नोरोवायरस बहुत से खतरनाक वायरसों का एक ग्रुप है। यह वायरस दस्त, उल्टी, पेट दर्द और मतली जैसी समस्या को जन्म देता है। इसे विंटर वॉमिटिंग बग भी कहते हैं। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति अरबों की संख्या में वायरस के कणों को फैला सकता है। हालांकि यह कण बहुत ही कम संख्या में लोगों को बीमार कर सकते हैं।