14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: सूखा धनिया सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, पेट संबंधी समस्या में ऐसे करें सेवन

Health Tips: सूखा धनिया सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jul 17, 2021

health tips

Health Tips: सूखा धनिया सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

पीलिया: सूखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखरू व पुनर्नवा जड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। 1-2 चम्मच चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से लिवर की सूजन, पीलिया और पेशाब कम आने जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है।

Read More: काली मिर्च सेवन के हैं कई फायदे, माइग्रेन में भी मिलेगी राहत

पेट में जलन: पिसा धनिया, जीरा, बेलगिरी व नागरमोथा को समान मात्रा में मिलाकर पीस लें। खाने के बाद इसे 1 चम्मच पानी से लें।

मुंह के छाले: 1 चम्मच पिसा धनिया, 250 मिलिलीटर पानी में मसलकर छान लें। इससे दिन में 2-3 बार कुल्ला करें।

उल्टी : 1 चम्मच धनिया, 2 चम्मच मिश्री व एक इलाइची को पीसकर खाने से लाभ होगा।

Read More: वजन कम करने और अनावश्यक चर्बी को घटाने के लिए जीरे का नियमित करें सेवन

पेट में कीड़े : एक से डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ 15 दिनों तक लें। बच्चों को 1/4 चम्मच दें।

परहेज: गठिया, कफ व लो ब्लड प्रेशर में परहेज करें क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

Read More: हल्दी, दूध और बेसन से पाएं गोरा निखार, ऐसे तैयार करें पेस्ट

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल