30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिल का तेल दिलाएगा डैंड्रफ से छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप अपने सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं तो प्रोटीन से भरपूर तिल का तेल कई तरह से लाभकारी है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार यह बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ तनाव से भी राहत दिलाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 19 Jul 2021, 11:35 PM IST

health benefits

Health News: अगर आप अपने सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं तो प्रोटीन से भरपूर तिल का तेल कई तरह से लाभकारी है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार यह बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ तनाव से भी राहत दिलाता है। इसमें चिपचिपाहट नहीं होती। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक और मजबूती आती है। रोजाना इस तेल का प्रयोग बालों के असमय सफेद होने की समस्या में लाभकारी है। इसके तेल से नियमित सिर की मसाज से कोशिकाएं सक्रिय होती हैं। जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

Read More: काली मिर्च सेवन के हैं कई फायदे, माइग्रेन में भी मिलेगी राहत

तनाव भी बालों के झडऩे की एक बड़ी वजह है। सिर पर इसकी मसाज करने से थकान दूर होती है और मूड भी अच्छा होता है। इससे सिर की त्वचा को पोषण मिलने के साथ रक्तसंचार बेहतर होता है जिससे नए बाल उगने लगते हैं व दो-मुंहे बालों की समस्या दूर होती है।

Read More: वजन कम करने और अनावश्यक चर्बी को घटाने के लिए जीरे का नियमित करें सेवन

तिल का तेल हेयर डैमेज रोकता है। रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाकर बालों की गुणवत्ता बढ़ाता है। यदि लंबे समय की सिर में रूसी की समस्या है तो सिर धोने से थोड़ी देर पहले इसे बालों में लगाएं। ऐसा 2-3 बार करने से समस्या में आराम मिलेगा।

Read More: हल्दी, दूध और बेसन से पाएं गोरा निखार, ऐसे तैयार करें पेस्ट

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल