Health News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा को सूचित किया कि केरल में दो अगस्त, 2021 तक जीका वायरस के 65 मामले सामने आए हैं। जीका वायरस के संक्रमण से मस्तिष्क संबंधी कई जटिलताएं हो सकती हैं और अब शोधकर्ताओं ने जानकारी दी है कि इस कारण उन संवेदी तंत्रिकाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है जो तापमान, दर्द, कंपन और छुअन को त्वचा से महसूस करती है। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में प्रकाशित पर्चे में होंडरस, वेनेजुएला और अमरीका के शोधकर्ताओं के एक समूह ने जीका वायरस के संक्रमण से संवेदी तंत्रिकाओं के नुकसान पहुंचने के मामले का वर्णन किया था।