28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्सर सहित बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद है शंखपुष्पी का रस, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Health Tips: शंखपुष्पी एक प्रकार की जड़ी-बूटी है जो सामान्यतौर पर गर्म और नमी वाले इलाकों में ज्यादा पाई जाती है। इसकी हरी पत्तियों और फूलों से बने पाउडर व रस का प्रयोग कई रोगों में लाभदायक होता है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Jul 22, 2021

health news

Health Tips: शंखपुष्पी एक प्रकार की जड़ी-बूटी है जो सामान्यतौर पर गर्म और नमी वाले इलाकों में ज्यादा पाई जाती है। इसकी हरी पत्तियों और फूलों से बने पाउडर व रस का प्रयोग कई रोगों में लाभदायक होता है।

बीमारियां :
अल्सर, एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, याददाश्त में कमी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी समस्याओं में शंखपुष्पी फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से एकाग्रता भी बढ़ती है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

उपयोग :
इसकी पत्तियों से तैयार रस सुबह खाली पेट ठंडे दूध और मिश्री के साथ लेने से एकाग्रता बढ़ती है, अल्सर व एसिडिटी में लाभ होता है। डायबिटीज के मरीज इसमें मिश्री न मिलाएं।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

ये भी उपयोगी
इसकी सूखी पत्तियों का पाउडर सुबह खाली पेट ठंडे दूध और मिश्री के साथ लेने से गुस्सा, चिड़चिड़ापन, तनाव और बेचैनी दूर होती है। शंखपुष्पी के फूलों से तैयार रस का प्रयोग आयुर्वेद में सिरप के रूप में किया जाता है। इसका रस और पाउडर परचून की दुकान पर भी मिल जाता है।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल