29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पेट के कीड़ो से मुक्ति दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

Health Tips: पेट में अचानक दर्द होना, भूख न लगना, गुदा के आस-पास खुजली होना, लगातार कफ बनना, उल्टी जैसी समस्या अगर आपके बच्चे को भी होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Oct 2021, 11:14 PM IST

health tips

Health Tips: पेट में अचानक दर्द होना, भूख न लगना, गुदा के आस-पास खुजली होना, लगातार कफ बनना, उल्टी जैसी समस्या अगर आपके बच्चे को भी होती है। तो इसकी वजह पेट में कीड़े की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टर के पास ले जाने के अलावा आप कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या का निजात पा सकते हैं।

पपीता
कच्चे पपीते के एक चम्मच दू ध में एक चम्मच शहद और 4 चम्मच उबला पानी मिलाकर पीने से भी कीड़े मरते हैं।

Read More: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरुरी

अजवायन
अजवाय न में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। अजवायन के चूर्ण में उतनी ही मात्रा में गुड़ मिला कर गोली बना कर तीन से चार दिन तक तीन-तीन बार सेवन कर ने से पेट के कीड़े मर ते हैं।

लौंग
कोलेरा, मलेरिया और टी बी से दूर रखने में भी लौंग मदद करता है। लौं ग को पानी में भिगोकर रखें और उसके पा नी को बच्चे को पिलाने से भी कीड़े की समस्या से राहत मिलती है।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए बेहद जरूरी है पोषक तत्व, नित्य सेवन करें मीठा नीम

अदरक
इससे खाना पचाने की शक्ति बढ़ती है। सा थ ही यह एसि डिटी, पेट में इंफेक्शन व अन्य पाचक संबंधित बीमारि यों से बचाता है। बच्चों को खाली पेट अदरक का रस पिलाने से भी राहत मिलती है।

लहसुन
पेट की समस्या दूर करने के साथ ही आंतों को साफ करने में भी लहसुन कारगर होता है। लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से भी कीड़ों की समस्या दूर होती है।

Read More: वजन कम करने के लिए खर्च करें अतिरिक्त कैलोरी, जानें सही तरीका

ऐसे बचें इस समस्या से
खाने से पहले और टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद बच्चे हाथ जरूर धोएं। साथ ही खेल कर आने या स्कूल से आने पर भी हाथ जरूर धुलवाएं। घर को साफ रखें।
ध्यान रखें कि बच्चे फिल्टर या उबला पानी ही पीएं। नियमित तौर पर बच्चों के नाखून काटें।
सब्जियों और फलों का सेवन अच्छी तरह धोकर या पकाकर ही करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल