इधर राज्य में विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए बंद का पुरा असर देखने को मिला। राज्य में बंद के दौरान सभी विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस का साथ दिया। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में विपक्षी दलों के नेताओं व उनके समर्थकों ने सडक पर उतर कर बंद को सफल बनाने के लिए योगदान दिया। प्रदेश में बंद के दौरान लगभग 8784 लोग गिरफ्तार किए गए। सभी को बाद में निजी मुचकले पर रिहा कर दिया गया। इसी के साथ दुकानें,स्कूल बंद रहे और रेल व बस संचालन बंद रहा।