हत्या के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की रिपोर्ट पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी बेटे चकमहुड़ी डीमियाफला निवासी सुनिल पुत्र शिवा मनात को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कांस्टेबल मो. सलीम, अभिषेक व हजारीलाल शामिल थे।