कोटा। स्टेट हाइवे 9ए पर चेचट मोडक के बीच मंगलवार रात सड़क पर खड़े ट्रोले से एक कार टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई तथा एक ही परिवार के पांच जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इनके पीछे दूसरी कार से आ रहे परिजन एवं राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। घायलों को मोडक स्टेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद झालावाड़ तथा वहां से सभी को कोटा रेफर कर दिया।