हादसे में कमला बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कमला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति अमरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।