रविवार सुबह मृतक पक्ष व आरोपी पक्ष में सुबह नौ बजे से समझौता वार्ता शुरू हुई। पर, देर शाम तक यह विफल रही। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। वहीं, मौके पर भीड़ जमा होने पर सुरक्षा को लेकर भारी सख्ंया में पुलिस बल तैनात है। परिजनों ने बताया कि पंकज गुजरात में रोजगार करता था। वह दीपोत्सव को लेकर कुछ दिनों पहले ही अपने घर आया था और उसकी मौत हो गई।