26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र 12 से कांग्रेस समर्थित अशोक साहू जीते, निकाला विजय जुलूस

रविवार को मतदान के तत्काल बाद केंद्रों में ही प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में गणना की गई। मतगणना के साथ ही परिणाम सामने आ गए।

2 min read
Google source verification
Patrika news

दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र 12 से कांग्रेस समर्थित अशोक साहू जीते, निकाला विजय जुलूस

दुर्ग. विधानसभा से पहले जिला पंचायत के रिक्त पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा का झटका लगा है। इस चुनाव में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को उनके ही गढ़ में पटखनी देने की भाजपा का मंसूबा पूरा नहीं हुआ। भाजपा को यह सीट गंवानी पड़ी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-१२ के रिक्त पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस समर्थित अशोक साहू ने भाजपा समर्थित छगन साहू को एकतरफा मुकाबले में हराकर यह सीट छीन ली। अशोक ने करीब 4932 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। इससे पहले मुख्य चुनाव में इस सीट पर भाजपा समर्थित संतोष साहू ने जीत दर्ज की थी। सितंबर 2017 में उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हो गया था। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा अभी नहीं हुई है।

पाटन के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के साथ जिले में 2 सरपंच व 5 पंच पद के लिए भी रविवार को मतदान कराया गया। इनमें पाटन के तेलीगुंडरा और महकाखुर्द के सरपंच के साथ पतोरा के वार्ड एक में पंच और दुर्ग ब्लाक के निकुम, कुथरेल, जेवरा व घुघसीडीह के पंच के एक-एक पद शामिल थे। मतदान सुबह 7 बजे बजे से दोपहर ३ बजे तक चला।

74 फसदी औसत मतदान
दुर्ग में ७९.८२ फीसदी और पाटन में ६९.९ फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह जिले में औसत 74.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

जिलेश्वरी तेलीगुंडरा और अर्चना महकाखुर्द की सरपंच बनीं
तेलीगुंडरा में जिलेश्वरी साहू और महकाखुदे में अर्चना यादव सरपंच का चुनाव जीतने में सफल रहीं। तेलीगुंडरा में जिलेश्वरी ने मंजू साहू को करीब 79 मतों से और महकाखुर्द में अर्चना यादव ने रजनी निर्मलकर को लगभग
250 मतों से पराजित किया।

परिणामों की अधिकृत घोषणा 27 को
रविवार को मतदान के तत्काल बाद केंद्रों में ही प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में मतों की गणना की गई। मतगणना के साथ ही परिणाम सामने आ गए। इसकी अधिकृत घोषणा 27 जून को ब्लाक मुख्यालयों में की जाएगी।

सरपंच पद का चुनाव
ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा
जिलेश्वरी साहू - ७०३ (विजयी)
मंजू साहू - ५३२
ग्राम पंचायत महकाखुर्द
अर्चना यादव - 508 (विजयी)
रजनी निर्मलकर - २५८

पंच
पतोरा वार्ड क्रमांक-1
गोपेशकुमार - 54 मत (विजयी)
गोपाल साहू - 47 मत
सनत वर्मा- 15 मत
कुथरेल, वार्डक्रमांक - 9
जितेन्द्र सेन - 70 (विजयी)
ब्रम्हानंद चंद्राकर - 55
निकुम वार्ड क्रमांक - 16
मनीष बेलचंदन - 81 (विजयी)
संतोष साहू - 40
जेवरा वार्ड क्रमांक - 1
खुमान सिंह निर्मलकर - 146 (विजयी)
पूरन लाल पटेल - 60
घुघसीडीह वार्ड क्रमांक - 9
वंदना टंडन -6 3 (विजयी)
बिसाहू - 14

कुल मतदाता -43718
पुरुष-21698

महिला - 22020
मतदान का प्रतिशत - 74.44

पुरुष - 73.36 प्रतिशत
महिला - 75.51 प्रतिशत