27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भूपेश ने गृहमंत्री साहू को छोड़ इस मंत्री को सौंपा अपने गृह जिले का प्रभार, जानिए क्यों

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों की कमान सौंपी है। जिसके तहत दुर्ग संभाग के सबसे हाई प्रोफाइल जिले दुर्ग और राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अब मोहम्मद अकबर होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 19 Jun 2019, 12:54 PM IST

CM Bhupesh baghel

CM भूपेश ने गृहमंत्री साहू को छोड़ इस मंत्री को सौंपा अपने गृह जिले का प्रभार, जानिए क्यों

भिलाई/राजनांदगांव . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों की कमान सौंपी है। जिसके तहत दुर्ग संभाग के सबसे हाई प्रोफाइल जिले दुर्ग और राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अब मोहम्मद अकबर होंगे। मंत्री अकबर, मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (CG home minister Tamradhawaj Sahu ) को उनके गृह जिले दुर्ग (Durg District) की बजाय बिलासपुर और गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव संभालेंगे इन जिलों की कमान
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (CG Health Minister) टीएस सिंहदेव को जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी तरह लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर और गरियाबंद जिले का प्रभार, कृषि एवं जैव प्राद्यौगिकी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. प्रेमसाय बने बालोद जिले के प्रभारी मंत्री
स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बस्तर, कोरबा और बालोद जिले का प्रभार सौंपा गया है। परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, खाद्य तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले का प्रभारी मंत्री, वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को कबीरधाम, धमतरी और महासमुंद जिले का प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास व श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को सरगुजा और कोरिया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

महिला बाल विकास मंत्री को बेमेतरा की कमान
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा को बेमेतरा और जशपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार को उत्तर बस्तर (कांकेर), नारायणपुर और कोण्डागांव जिले का प्रभार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बीजापुर और सुकमा जिले का प्रभार तथा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बलरामपुर-रामानुजगंज तथा सुरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

Chhattisgarh Durgसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.