26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्टमार्टम ड्यूटी लगते ही घर से नदारत हो जाते थे दो सरकारी डॉक्टर, जांच के बाद CMHO ने थमाया नोटिस

पोस्टमार्टम ड्यूटी में बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉ.रविशंकर सत्यार्थी व डॉ. पियान सिंह को जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 May 2018, 11:27 AM IST

patrika

पोस्टमार्टम ड्यूटी लगते ही घर से नदारत हो जाते थे दो सरकारी डॉक्टर, जांच के बाद CMHO ने थमाया नोटिस

दुर्ग . पोस्टमार्टम ड्यूटी में बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉ.रविशंकर सत्यार्थी व डॉ. पियान सिंह को जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ ने दोनों डॉक्टरों को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। दोनों डॉक्टर लंबे समय से पोस्टमार्टम ड्यूटी नहीं कर रहे थे।

Read more: इनाम सुन सुस्त खाकी वर्दी में आई नई जान, दो साल से अटके प्रकरण पुलिस ने दस दिन में सुलझाए

जांच में हुई नदारत रहने की पुष्टि
पाटन मुख्यालय में होने वाले पोस्टमार्टम में दोनों चिकित्सकों के नदारद रहने की शिकायत पर जांच कराई गई। दोनो डॉक्टरों द्वारा बीएमओ को किसी तरह की सूचना भी नहीं दी जाती थी। डॉ. सत्यार्थी पुरैना में और डॉ. पियान सिंह भिलाई-तीन में पदस्थ हैं।

यह थी शिकायत

फोन भी बंद रखते हैं
1. पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाने के बाद भी गायब रहना
2. ड्यूटी नहीं करने की विधिवत सूचना नहीं देना
3. फोन को हमेशा बंद रहना
4. पोस्टमार्टम ड्यूटी के दिन घर से गायब रहना

पोस्टमार्टम ड्यूटी डॉक्टरों को अनिवार्य
मैनुअल के हिसाब से पीएम ड्यूटी रोस्टर पर लगाई जाती है। जो डॉक्टर नाइट ड्यूटी करेगा वही दूसरा दिन पोस्टमार्टम ड्यूटी करेगा। डॉक्टरों की कमी होने के कारण अस्पतालों में ड्यूटी करने वाले सभी डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करना अनिवार्य किया गया है। फिर भी ज्यादातर डॉक्टर पीएम ड्यूटी से नदारत रहते हंै।

जिला अस्पताल के अलावा लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला और जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीएम होना तय है पर डॉक्टरों की लापरवाही के चलते पीएम समय पर नहीं हो पाता। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।

नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है

सीएमएचओ डॉ. सुभाष पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि दोनों डॉक्टर पोस्टमार्टम ड्यूटी में नहीं पहुंच रहे हैं। शिकायत की जांच कराई गई। दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।