प्रमाण सहित शिकायत
इस संबंध में नगर निगम के सभापति राजकुमार नारायणी का कहना है कि मामले की प्रमाण सहित कमिश्नर से शिकायत की गई थी। मामला सीधे तौर पर धोखाधड़ी का है, लेकिन केवल निलंबन की कार्रवाई कर खानापूर्तिकर ली गई। सभी दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई। दूसरे शौचालयों में भी गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए जांच की मांग की थी।