7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीबों के राशन में सरकारी डाका: कहीं अमृत नमक नहीं तो कहीं मिट्टी तेल का मिला ओवर स्टॉक

गुरुवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने दुकानों में दबिश दी। इसमें 40 क्विंटल चावल के साथ 39 किलो अमृत नमक की हेराफेरी का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
Durg patrika

गरीबों के राशन में सरकारी डाका: कहीं अमृत नमक नहीं तो कहीं मिट्टी तेल का मिला ओवर स्टॉक

दुर्ग. भिलाई के दो और राशन दुकानों में गरीबों के राशन में घालमेल का खुलासा हुआ है। गुरुवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने दुकानों में दबिश दी। इसमें 40 क्विंटल चावल के साथ 39 किलो अमृत नमक की हेराफेरी का खुलासा हुआ। अफसरों ने भिलाई के 3 चाय-नास्ता के दुकानों में भी दबिश देकर घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग का मामला पकड़ा। इन दुकानों से 8 घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

जांच में राशन के बड़े घोटाले का खुलासा
पिछले दिनों भिलाई के दो दुकानों की जांच में राशन के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ था। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने गुरुवार को भी दुकानों की जांच की। खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर के नेतृत्व में अफसरों ने कुरूद भिलाई की दुकान महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार की जांच की। इसमें 10.14 क्विंटल चावल शार्टेज पाया गया। दुकान संचालक ने हितग्राहियों को वितरण के बजाए चावल कहीं और खपा दिया था। यहां 36 किलो अमृत नमक भी कम पाया गया।

बीएसपी कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार खुर्सीपार में 29.05 क्विंटल चावल शार्टेज

इसी तरह बीएसपी कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार खुर्सीपार की जांच में 29.05 क्विंटल चावल शार्टेज पाया गया। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी एफएन द्विवेदी, आनंद मिश्रा, पवित्रा अहिरवार, विवेक मिश्रा, दीपा वर्मा, नेहा तिवारी शामिल थे। दोनों मामलों में दुकान संचालकों के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मिट्टी तेल की फर्जी बिक्री
जांच में कुरूद में गरीबों के मिट्टी तेल की फर्जी बिक्री का मामला भी सामने आया। जांच के दौरान दुकान में 200 लीटर से ज्यादा मिट्टी तेल पाया गया। जबकि पंजी में दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों को वितरण दिखा दिया गया था। खाद्यान्न के साथ मिट्टी तेल भी जब्त कर लिया गया है।

घरेलू गैस से बन रहे थे चाय-नाश्ता
अधिकारियों ने जुनवानी स्थित सूर्या मॉल के सामने चौक पर चल रहे तीन चाय-नाश्ता के दुकानों में भी जांच की। यहां घरेलू गैस से चाय व नाश्ता बनाए जा रहे हैं। अफसरों ने दीपक नाश्ता सेंटर से 3, मुन्ना टी स्टॉल से 2 और शिवमानी टिफिन सेंटर से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया।